माँ की रसोई · by Nabh Kiwi · 2026-11-02
सर्दियों की शुरुआत और नानी वाला गाजर का हलवा
मंडी में लाल वाली गाजर आ गई है और घर में सबने हलवे की फरमाइश शुरू कर दी। नानी हमेशा दूध में धीमी आँच पर घंटों पकाती थीं, खोया नहीं डालती थीं, फिर भी स्वाद लाजवाब होता था। आजकल लोग प्रेशर कुकर वाला शॉर्टकट बताते हैं, किसी ने आज़माया है? स्वाद में फर्क आता है क्या?
20 sparks · 3 comments