Orbit · Explore

चटपटा खज़ाना · by Rohan Mehta · 2026-11-04

सर्दी आई तो गरमा-गरम मूंग दाल के पकौड़े कहाँ मिलते हैं?

हर साल नवंबर आते ही शाम को कुछ तला हुआ खाने का मन करने लगता है। हमारे मोहल्ले में एक ठेले वाले भैया हैं जिनके मूंग दाल के पकौड़े और हरी चटनी के लिए लाइन लगती है। सोचा पूछ लूँ, आपके शहर में सर्दियों का कौन सा स्ट्रीट फ़ूड सबसे ज़्यादा बिकता है? पता भी बताइए, अगली बार घूमने जाएँ तो चख लें।

20 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 14 likes

लखनऊ में मलाई मक्खन, सुबह सुबह ही मिलता है, देर से गए तो खत्म

Aarav Sharma · 0 likes

मलाई मक्खन का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ गया भाई

Kabir Khan · 7 likes

इंदौर में सराफ़ा बाज़ार जाइए, गराडू और भुट्टे का कीस यहाँ की सर्दी की जान है