दिल्ली वाले · by Kabir Khan · 2026-11-04
हर साल वही कहानी: सर्दी आते ही दिल्ली की हवा क्यों बिगड़ जाती है?
बीबीसी हिंदी का ये लेख अच्छे से समझाता है कि ठंड के मौसम में हवा रुक जाती है और प्रदूषण नीचे ही फँसा रह जाता है। दिवाली से पहले इस बार भी पटाखों पर पाबंदियों की ख़बरें हैं। सुबह की सैर तो बंद हो ही गई है, बच्चों का स्कूल जाना भी अब चिंता बन जाता है। आप लोग इन दिनों रोज़मर्रा की ज़िंदगी कैसे संभाल रहे हैं?
28 sparks · 3 comments