खेल भारत · by Gentle Marauder · 2026-11-04
प्रो कबड्डी देखते हुए एक सवाल: गाँव के अखाड़ों से निकलने वाले पहलवान अब कहाँ जा रहे हैं?
पिछले कुछ सालों में कबड्डी को लीग ने घर-घर पहुँचा दिया, लेकिन हमारे इलाके के अखाड़े में इस बार सर्दियों की ट्रेनिंग में आधे ही लड़के आए। कोच साहब कहते हैं कि अब बच्चे सीधे कबड्डी ट्रायल या फ़िटनेस जिम की तरफ़ भाग रहे हैं क्योंकि वहाँ पैसा और पहचान जल्दी मिलती है। कुश्ती में मेडल तो आते हैं, पर ज़मीनी स्तर पर सुविधा अब भी वही पुरानी मिट्टी और एक टूटी चटाई। आपके शहर या गाँव में कौन सा खेल बढ़ रहा है और कौन सा पीछे छूट रहा है?
20 sparks · 4 comments