पैसा बचाओ · by Tiny Rider · 2026-11-04
दिवाली बोनस आया है, इस बार EMI ख़त्म करूँ या इमरजेंसी फ़ंड भरूँ?
हर साल बोनस आता है और नवंबर ख़त्म होते-होते पता नहीं कहाँ चला जाता है, आधा तो त्योहार की शॉपिंग में। इस बार सोचा है कि पहले से तय करूँगा कि किस काम में लगेगा। मेरे ऊपर एक छोटा पर्सनल लोन है जिसकी ब्याज दर काफ़ी ज़्यादा है, और इमरजेंसी फ़ंड सिर्फ़ दो महीने के ख़र्च जितना है। आप लोग बोनस का बँटवारा कैसे करते हैं, कोई अपना नियम है?
20 sparks · 4 comments