परदेस में देसी · by Kabir Khan · 2026-11-04
परदेस में चौथी दिवाली, इस बार बच्चों को कैसे समझाऊँ कि ये बस एक 'वीकडे' नहीं है?
यहाँ नवंबर में ठंड शुरू हो चुकी है, शाम पाँच बजे अँधेरा, और दिवाली वाले दिन भी ऑफ़िस है। पिछले साल हमने कुछ दोस्तों के साथ पॉटलक किया था पर बच्चों को लगा कि बस एक और डिनर पार्टी है। इस बार सोच रहे हैं कि घर पर रंगोली, दीये और पूजा पूरे विधि से करें, और उनके स्कूल में भी एक छोटा प्रेज़ेंटेशन दें। आप लोग विदेश में त्योहार का वो 'माहौल' कैसे बनाते हैं?
22 sparks · 4 comments