शतरंज की बिसात · by Silver Noodle · 2026-11-04
आज की पहेली: मोहल्ले के अंकल ने दो चाल में मात दी, और मैं 10 मिनट तक बोर्ड घूरता रहा
पार्क में शाम को ब्लिट्ज़ खेलने वाले एक अंकल हैं जो कभी ओपनिंग थ्योरी नहीं पढ़ते पर टैक्टिक्स में कमाल हैं। आज उन्होंने वज़ीर की कुर्बानी देकर घोड़े से मात दी और मुझे समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या। तब से रोज़ 20 पहेलियाँ लिचेस पर हल करने की कसम खाई है। आप लोग टैक्टिकल नज़र तेज़ करने के लिए क्या करते हैं, पहेलियाँ या पूरे गेम का एनालिसिस?
20 sparks · 4 comments