Orbit · Explore

टेक भारत · by Priya Nair · 2026-11-04

यूरोप में सुपरमार्केट के फ़्रीज़र हैक हो गए, हमारे स्मार्ट घर कितने सुरक्षित हैं?

bbc.com

बीबीसी हिंदी की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ़्रिज और फ़्रीज़र की सेटिंग साइबर हमले से बदल दी गई और सामान ख़राब हो गया। भारत में भी अब लोग वाई-फ़ाई वाले AC, स्मार्ट बल्ब और सस्ते CCTV धड़ल्ले से लगा रहे हैं, ज़्यादातर डिफ़ॉल्ट पासवर्ड के साथ। क्या आपने कभी अपने राउटर या स्मार्ट डिवाइस का पासवर्ड बदला है, या कंपनियों पर ही भरोसा करते हैं?

29 sparks · 3 comments

Comments

Kabir Khan · 13 likes

दिक्कत ये है कि सस्ते डिवाइस को अपडेट ही नहीं मिलते, यूज़र कितना भी सावधान रहे

Aarav Sharma · 1 likes

हमारे सोसाइटी के CCTV का पासवर्ड admin123 है, ये मैं मज़ाक नहीं कर रहा

Priya Nair · 10 likes

हर सोसाइटी का यही हाल है, सेक्रेटरी जी को समझाओ तो कहते हैं कौन हैक करेगा हमें