यूपीएससी सफ़र · by Kabir Khan · 2026-11-04
प्रीलिम्स के बाद का सन्नाटा: मेन्स की तैयारी और घरवालों के सवालों के बीच कैसे टिकें?
मुखर्जी नगर के कमरे में अब हीटर की ज़रूरत पड़ने लगी है और साथ ही वो पुराना डर भी लौट आया है। दिवाली पर घर जाऊँ तो रिश्तेदारों का वही सवाल, 'अब कितने साल और?'। मैंने तय किया है कि इस बार सिर्फ़ दो दिन के लिए जाऊँगा और आंसर राइटिंग की कॉपी साथ ले जाऊँगा। आप लोग त्योहारों पर पढ़ाई और परिवार के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं?
21 sparks · 3 comments