Orbit · Explore

विज्ञान की बातें · by Rohan Mehta · 2026-11-04

हर सर्दी में दिल्ली की हवा इतनी ख़राब क्यों हो जाती है? इसके पीछे का विज्ञान

bbc.com

बीबीसी हिंदी की ये रिपोर्ट अच्छी तरह समझाती है कि सिर्फ़ पराली या पटाखे ही वजह नहीं हैं। सर्दियों में 'टेम्परेचर इनवर्ज़न' होता है, यानी ज़मीन के पास की ठंडी हवा ऊपर की गर्म परत के नीचे फँस जाती है और प्रदूषण ऊपर नहीं उठ पाता। साथ में हवा की धीमी रफ़्तार और नमी धुएँ को धुंध में बदल देती है। आपके हिसाब से इसमें सबसे बड़ा हाथ किसका है, मौसम का या इंसानों का?

20 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 3 likes

इनवर्ज़न वाली बात स्कूल में पढ़ी थी पर कभी दिल्ली से जोड़कर नहीं सोचा, बढ़िया लिंक

Gentle Marauder · 2 likes

भौगोलिक स्थिति भी बड़ी वजह है, दिल्ली एक तरह के कटोरे में है. मुंबई में समंदर की हवा बचा लेती है

Priya Nair · 0 likes

मौसम तो हर साल वैसा ही रहता है, बदलती तो सिर्फ़ गाड़ियों की गिनती है. ज़िम्मेदारी हमारी ही है