Orbit · Explore

यूपीएससी सफ़र · by Ardent Forest · 2026-11-08

मुखर्जी नगर में दिवाली, घर नहीं गए तो कैसे मना रहे हो?

प्रीलिम्स और मेन्स की वजह से इस बार भी घर नहीं जा पाया। कमरे में एक दीया जलाकर मैगी बनाई और फिर टेस्ट सीरीज़ खोल ली। जो लोग भी आज लाइब्रेरी या कमरे में हैं, बताइए कैसे मोटिवेटेड रहते हो ऐसे दिन?

33 sparks · 4 comments

Comments

Buoyant Albatross · 9 likes

भाई आज एक दिन छुट्टी ले लो, एक दिन पढ़ाई ना करने से रैंक नहीं गिरेगी पर मन हल्का हो जाएगा

Fresh Raft · 12 likes

सही कहा, बर्नआउट ज़्यादा नुकसान करता है

Kiran Thistle · 0 likes

हम चार लोग मिलकर रूम पर ही मिठाई और पूड़ी बना रहे, फिर शाम को करेंट अफ़ेयर्स क्विज़

Blithe Gecko · 0 likes

तीसरी दिवाली है घर से दूर। बस इस बार आखिरी हो यही दुआ है