Orbit · Explore

माँ की रसोई · by Gentle Capybara · 2026-11-08

दिवाली की मिठाई घर पर: इस बार क्या बनाया?

हमारे यहाँ हर साल माँ बेसन के लड्डू और शकरपारे बनाती हैं, इस बार मैंने पहली बार नारियल बर्फ़ी ट्राई की। चाशनी एक तार की होनी चाहिए थी पर थोड़ी ज़्यादा पक गई 😅 आपके घर की दिवाली वाली ख़ास रेसिपी कौन सी है?

25 sparks · 4 comments

Comments

Funky Kachhua · 7 likes

बेसन को धीमी आँच पर पूरा भूनना ही असली राज है, जल्दी की तो कच्चा स्वाद रह जाता है

Saral Penguin · 0 likes

हमारे गुजरात में मठिया और चोराफली के बिना दिवाली अधूरी है

Awake Beetle · 0 likes

बर्फ़ी कड़ी हो गई तो उसे तोड़कर दूध में डालो, बढ़िया खीर जैसा कुछ बन जाता है

Elated Bridge · 6 likes

ये जुगाड़ बहुत काम का है, नोट कर लिया