Orbit · Explore

पैसा बचाओ · by Nadi Flame · 2026-11-08

दिवाली बोनस आया, ख़र्च करें या निवेश?

इस बार ऑफिस से छोटा सा बोनस मिला है। दिल कह रहा है नया फ़ोन ले लूँ, दिमाग़ कह रहा है इमरजेंसी फ़ंड पूरा करो या SIP बढ़ाओ। आप लोग बोनस को कैसे बाँटते हो, कोई तय नियम है?

22 sparks · 4 comments

Comments

Panna Platypus · 5 likes

पहले क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाओ, 36% ब्याज के सामने कोई निवेश नहीं टिकता

Elated Wolf · 0 likes

मेरा नियम 50-30-20 है, आधा कर्ज़ या निवेश, थोड़ा परिवार, थोड़ा अपने शौक़ पर

Surya Ferret · 2 likes

ये सही है, पूरा बचाओगे तो अगले साल फिर बोनस का मज़ा नहीं आएगा

Giddy Cabin · 0 likes

फ़ोन EMI पर मत लेना बस, बाक़ी सब ठीक है