परदेस में देसी · by Megha Voyager · 2026-11-18
कनाडा में पहली बर्फ़ गिरी और मुझे अचानक मम्मी के गाजर के हलवे की याद आ गई
टोरंटो में आज सुबह पहली बर्फ़ गिरी, सब लोग फोटो डाल रहे थे और मैं बस सोच रहा था कि घर पर अभी सर्दी की धूप में छत पर मूंगफली खा रहे होंगे। यहाँ इंडियन स्टोर से गाजर लाया था पर वो लाल वाली देसी गाजर नहीं मिलती, ऑरेंज वाली से हलवा बनाया तो रंग और स्वाद दोनों अलग। तीसरी सर्दी है यहाँ, लेकिन नवंबर आते ही होमसिकनेस डबल हो जाती है। आप लोग परदेस में सर्दियों वाली घर की याद कैसे संभालते हो? और ऑरेंज गाजर से अच्छा हलवा बनाने का कोई जुगाड़ है क्या?
8 sparks · 2 comments