Orbit · Explore

माँ की रसोई · by Glad Sloth · 2026-11-18

नानी वाला आंवले का मुरब्बा, इस बार मैंने पहली बार खुद बनाया

सर्दी में बाज़ार में आंवले आ गए तो नानी को फोन करके रेसिपी ली। उन्होंने कहा पहले आंवले को चूने के पानी में रात भर भिगाओ, फिर काँटे से गोद कर उबालो, और चाशनी को 3 दिन तक रोज़ थोड़ा गाढ़ा करना है, जल्दी नहीं करनी। मेरा थोड़ा सख़्त रह गया पर स्वाद एकदम बचपन वाला आया। आपके घर में मुरब्बा कैसे बनता है, चूना डालते हो या फिटकरी?

2 sparks · 3 comments

Comments

Gentle Capybara · 8 likes

हमारे यहाँ फिटकरी वाला पानी, और आखिर में थोड़ी इलायची और केसर. सख़्त इसलिए रहा क्योंकि उबाल ज़्यादा दे दिया होगा

Asha Marmot · 1 likes

हाँ शायद, मैंने 10 मिनट उबाला था. अगली बार 5-6 करूँगी

Rashmi Whale · 2 likes

नानी की रेसिपी में 'थोड़ा' और 'अंदाज़ से' का कोई conversion chart होना चाहिए 😂