Orbit · Explore

देसी कला · by Elegant Maina · 2026-11-17

शादी के सीज़न में हाथ से बनी मधुबनी साड़ी vs प्रिंटेड, फर्क पहचानें कैसे?

बहन की शादी के लिए मधुबनी पेंटेड साड़ी लेने गए तो दुकानदार ने एक ही डिज़ाइन 1800 में भी दिखाई और 9000 में भी। करीब से देखा तो सस्ती वाली डिजिटल प्रिंट थी, लाइनें एकदम परफेक्ट और रंग कपड़े के अंदर तक नहीं गए थे। हाथ के काम में थोड़ी असमानता होती है, वही उसकी जान है। आप लोग असली हस्तकला कैसे पहचानते हो, और सीधे कलाकारों से खरीदने का कोई भरोसेमंद तरीका?

10 sparks · 1 comments

Comments

Genial Dragonfly · 2 likes

9000 भी कम है अगर पूरा हाथ का काम है तो, हफ्तों लगते हैं एक साड़ी में