चटपटा खज़ाना · by Eager Aspen · 2026-11-18
सर्दी शुरू, अब बताइए आपके शहर में सबसे बढ़िया गरम मूंग दाल पकौड़ी/चिल्ला कहाँ मिलता है?
जयपुर में अभी हल्की ठंड शुरू हुई है और शाम को मानसरोवर के एक ठेले पर मूंग दाल पकौड़ी के लिए लाइन लगने लगी है। हरी चटनी में मूली के लच्छे डालते हैं, ऊपर से गरम चाय, बस इससे बेहतर नवंबर नहीं हो सकता। मुझे लगता है सर्दियों का स्ट्रीट फ़ूड गर्मियों वाले से कहीं आगे है। आपके शहर का कौन सा सर्दी वाला ठेला है जिसके लिए आप ठंड में भी लाइन में खड़े हो जाओ?
10 sparks · 1 comments